Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 अप्रैल 2021: इन 5 राशियों को लाभ पहुंचाएगा माह का आखिरी दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 29 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों के लिए आज दिन शुभ समाचार लेकर आया है | कोई अटका हुआ काम शाम तक पूरा हो सकता है | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | विवाहित जातको के लिए दिन थोड़ा चुनौतीभरा साबित हो सकता है, किसी बात को लेकर विवाद की सम्भावना है ?



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप परिवार के सदस्यों संग अच्छा समय बिताएंगे | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी बात रखने में सफल होंगे | आर्थिक मामलो में अतिरिक्त सतर्कता बरते तो बेहतर है | विवाहित जातको के लिए दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कुछ मामलो में भाग्यशाली साबित होगा | किसी काम को लेकर बनाई गयी योजना सफल होगी, जिससे प्रसन्नता होगी | आज दोस्त से बहस हो सकती है, धैर्य से काम ले इसे बढ़ने न दे | आपको जीवन में बचत की आदत डालने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस वजह से आपके काम बनते चले जायेंगे | आज शाम के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | सुख सुविधा से जुडी कोई वस्तु खरीदने के योग बन रहे है | नौकरीपेशा जातको को कामकाज में सहकर्मियों की मदद मिलेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने को लेकर विचारो से घिरे रहेंगे | नौकरीपेशा जातक बॉस से बात करते समय अपने हावभाव पर ध्यान रखे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में चल विवाद को धैर्य और बुद्धि से सुलझाना होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार में किसी जरूरी मुद्दे पर चर्चा होगी, जिसमे आपकी राय पूछी जाएगी | नौकरीपेशा जातको को शाम के समय थकान होगी | अपनी सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम और सामंझस्य रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको का काम में मन लगेगा, जिससे कार्य भी जल्दी निपटा लेंगे | राजनीति से जुड़े जातको का सामाजिक योगदान बढ़ेगा | आज के दिन किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहे, अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | अपने काम को लेकर आप किसी से राय ले सकते है | आज कोई पुराना मित्र लम्बे अरसे बाद मिल सकता है, आप प्रसन्न होंगे | संतान के भविष्य को लेकर आप प्रयास करते दिखाए देंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | कामकाज को लेकर दबाव कम होगा, जिससे राहत महसूस करेंगे | शाम के समय परिवार के बच्चो संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | व्यापारी अपने व्यापार के लिए नयी योजनाए बनाएंगे | आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | कामकाज को लेकर आपके प्रयास तेज होंगे | आज के दिन बड़े लेनदेन में सावधान रहना होगा | आपको शारीरक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है | रूठे जीवनसाथी को मनाने में आपको भी मेहनत करनी पड़ेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा | अपने किसी निजी काम को पूरा करने में आप अधिक व्यस्त रह सकते है | ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी | आज कोई नई वस्तु खरीदने की बात घर में हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | संतान आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकती है | शारीरिक विकार आज परेशान कर सकता है, डॉक्टर से सलाह ले तो बेहतर है | इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनो का आशीर्वाद मिलेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर